फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cheated as bsf officer

बीएसएफ अधिकारी बनकर लेफ्टीनेंट कर्नल दंपति से डेढ़ लाख ठगे

Tue, 08 Jun 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
cheated as bsf officer
फरीदाबाद। सेना अस्पताल के अनुसंधान रेफरल में तैनात लेफ्टीनेंट कर्नल डॉ. एवं न्यूरोएनेस्थिसियोलॉजी विशेषज्ञ से साइबर ठगों ने बीएसएफ अधिकारी बन फ्लैट किराए पर लेने के नाम पर एक लाख 41 हजार रुपये ठग लिए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी डॉ. रत्नेश कुमार शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह सेना में लेफ्टीनेंट कर्नल क्लासीफाइड स्पेशलिस्ट (न्यूरोएनेस्थिसियोलॉजी) नई दिल्ली सेना अस्पताल अनुसंधान रेफरल में डॉक्टर व विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी डॉ. विप्रा भी सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। डॉ. विप्रा के नाम पर ग्रेटर नोएडा के गुरजिंदर विहार में एक फ्लैट है। उसे किराए पर देने के लिए उन्होंने ऑनलाइन विज्ञापन दिया था। इसके बाद 4 जून को रवि नाम के युवक का उनके पास फोन आया। रवि ने कहा कि वह बीएसएफ में पर्सनल ऑफिसर है और हैदराबाद में तैनात है।
विज्ञापन

उसे फ्लैट किराए पर लेना है। इसके बाद आरोपी ने बीएसएफ का आईडी कार्ड, आधार कार्ड पैन कार्ड, वोटर आईडी की फोटो लेफ्टिनेंट कर्नल को वाट्सअप पर भेज दिए। रवि ने कहा कि वह फ्लैट के किराए की अग्रिम भुगतान पेटीएम के जरिये करेगा। इसके लिए उसने पीड़ित का पेटीएम नंबर पूछा। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह इंस्पेक्टर जोरा सिंह है और बीएसएफ बटालियन का कोषाध्यक्ष है। उसने कहा कि वह वाट्सअप के माध्यम से एक क्यूआर कोड भेजेगा। पहले वह 1 रुपये का लेनदेन करेगा ताकि बाकी पैसे सुरक्षित भेज सकें। जैसे ही उन्होंने जोरा सिंह द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड स्कैन किया तो उनके खाते से 5 हजार रुपये कट गए। कुछ देर बाद उनके खाते से 1 लाख 41 हजार रुपये निकाल लिए गए। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed