फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cervical cancer treatment with interstitial brachytherapy

Faridabad News: इंटरस्टिशियल ब्रैकीथेरेपी से सर्वाइकल कैंसर का इलाज

Thu, 23 Nov 2023 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Cervical cancer treatment with interstitial brachytherapy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सर्वाइकल ट्रांसरेक्टल-गाइडेड इंटरस्टिशियल ब्रैकीथेरेपी से डॉक्टरों ने एक वृद्धा को जीवन की नई आशा दी। मरीज पहले भी सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थी। इस कारण उसे एक विशेष इलाज की जरुरत थी। सर्जरी की पूरी प्रक्रिया एनेस्थीसिया के साथ एक घंटे तक चली।
एक निजी अस्पताल के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग में प्रोफेसर और एचओडी डॉ. भास्कर विश्वनाथन ने बताया कि वृद्धा (65) का उपचार पहले केमोरेडिएशन और एक्सटर्नल बीम रेडिएशन से किया गया था जो आमतौर पर सभी जगह की जाती है। उन्होंने बताया कि पहले हुए इलाज की वजह से उसके गर्भाशय और पैरामीट्रिया के फाइब्रोसिस के कारण उसे एक विशेष इलाज की आवश्यकता थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बार-बार होने वाले सर्वाइकल कैंसर और पूर्व उपचारों से जटिलताओं का सामना करते हुए मरीज को तत्काल थेरेपी की आवश्यकता थी। मरीज के रेडिएशन इलाज के इतिहास को ध्यान में रखकर और आसपास के अंगों को संरक्षित रखते हुए उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि इस सर्जरी में डॉ.भास्कर विश्वनाथन, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ऋषभ कुमार और रेडिएशन ऑन्कोलॉजी की सीनियर कंसलटेंट डॉ. निवेदिता सरकार शामिल रहीं। इस प्रक्रिया को कम रक्तस्राव और बिना किसी समस्या के सफलतापूर्वक पूरा किया। सर्जरी के बाद, उसके लिए एक विस्तृत पोस्ट-ऑपरेटिव रोडमैप तैयार किया गया है। डॉक्टरों का दावा है कि मरीज के एक महीने के उपचार में अच्छे परिणाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आसपास के अंगों को सुरक्षित रखती है इंटरस्टिशियल ब्रैकीथेरेपी
यह एक तरह की रेडिएशन थेरेपी है, जो आसपास के अंगों को बचाते हुए कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed