{"_id":"6a761a1978cd5ecd430d697c","slug":"cattle-die-after-coming-into-contact-with-live-wires-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76889-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खुले तार की चपेट में आकर गोवंश की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खुले तार की चपेट में आकर गोवंश की मौत
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के बाहर बृहस्पतिवार देर शाम खुले बिजली के तार की चपेट में आने से गोवंश की मौत हो गई। लोगों ने बिजली व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्ट्रीट लाइट की बिजली आपूर्ति बंद कराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लघु सचिवालय के मुख्य द्वार से करीब 50 मीटर आगे डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से बिजली का तार बाहर निकला हुआ था। देर शाम घास चर रही गोवंश जैसे ही तार के संपर्क में आई, उसे करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह सेक्टर-15ए में भी एक बिजली के खंभे में करंट आने से एक कुत्ते की मौत हो गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से मृत गोवंश को हटवाया और बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। संवाद