फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Case against BDPO, former sarpanch and village secretary in 2.32 crore scam

2.32 करोड़ के घोटाले में बीडीपीओ, पूर्व सरपंच व ग्राम सचिव पर केस

Sat, 27 Mar 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Case against BDPO, former sarpanch and village secretary in 2.32 crore scam
फरीदाबाद। गांव मुजेड़ी में विकास कार्यों के नाम पर दो करोड़ 32 लाख रुपये के घोटाले के आरोप में थाना सदर पुलिस ने बीडीपीओ, ग्राम सचिव (निलंबित), पूर्व सरपंच व ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिला उपायुक्त की शिकायत पर पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी अर्जुन देव ने बताया कि ग्राम पंचायत मुजेड़ी में भूतपूर्व सरपंच रानी व ग्राम सचिव विजयपाल (निलंबित) ने जनवरी 2020 से मई 2020 तक दो करोड़ 32 लाख रुपये की रकम बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के निकाल ली थी। इस रकम से करवाए गए विकास कार्यों के सिविल वर्क की जांच कार्यकारी अभियंता पंचायती राज फरीदाबाद व इलेक्ट्रिकल वर्क्स की जांच उपमंडल अभियंता (विद्युत) पंचायती राज रोहतक से करवाई गई। इसमें करीब 92 लाख 40 हजार रुपये की गड़बड़ी पाई गई।
विज्ञापन

इसके अलावा फरहान व सतगुरु इंटरप्राइजिज को किए गए भुगतान में नियमों को ताक पर रखा गया। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (तिगांव) पूजा शर्मा ने कुछ बिलों पर हस्ताक्षर किए थे। इस मामले में भूतपूर्व सरपंच रानी, ग्राम सचिव विजयपाल (निलंबित), खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी तिगांव पूजा शर्मा फरहान व सतगुरु इंटरप्राइजिज की मिलीभगत पाई गई। इसके अलावा शिव गंगा कांट्रैक्टर को 20 जनवरी 2019 से जून 2020 तक 60 लाख 44 हजार रुपये का भुगतान किया गया, जिसका कागजों में कहीं कोई जिक्र नहीं है। जांच में पाया गया कि शिव गंगा फर्म का मालिक ललित शर्मा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूजा शर्मा का सगा भाई है। कुल मिलाकर दो करोड़ 32 लाख का घोटाला है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed