{"_id":"6224e9c6e1c6d37e98621636","slug":"car-collided-with-auto-one-killed-three-injured-faridabad-news-noi635903548","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गुडईयर चौक पर रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान ऑटो असंतुलित होकर मेट्रो पिलर में जा टकराया। इससे उसमें बैठे चार सवारियों में से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दयाल नगर निवासी 40 वर्षीय जाहिद हुसैन के रूप में हुई है। वह किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था व उनके चार बच्चे हैं। उधर, स्थानीय लोगों ने हादसे में घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां सभी हालत गंभीर बताई जा रही है। इनकी पहचान ऑटो चालक प्रमोद, विष्णु व सरस्वती के रूप हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार को कब्जे में लेकर फरार आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सुबह सात बजे की है। स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि गुडईयर चौक पर एक कार-ऑटो टक्कर हो गई है और उसमें एक व्यक्ति की मौत व आठ लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मौके पर पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि इसमें एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी थी। ऑटो में चार लोग सवार थे। उसमें से जाहिद हुसैन नामक व्यक्ति की मौत हो गई। प्रमोद को बीके अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि मृतक जाहिद हुसैन के शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और सुबह में ऑटो से ड्यूटी ही जा रहा था। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। चालक संभवत: तिगांव का रहने वाला है।
एसीपी का भतीजा बना मसीहा
हादसे में एसीपी बल्लभगढ़ मुनीष सहगल का भतीजा रमेश सहगल मसीहा बनकर मौके पर पहुंच गए। रमेश सहगल ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ मथुरा गोवर्धन दर्शन करने जा रहे थे। तभी देखा कि सड़क पर हादसा हो गया है। कार में बैठे अपने परिवार के सदस्यों को नीचे उतारकर, घायलों को अस्पताल पहुंचाया।