फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   By winning gold, Sonia made a place in the state's Taekwondo team

Faridabad News: स्वर्ण जीतकर सोनिया ने राज्य की ताइक्वांडो टीम में बनाई जगह

Mon, 18 Aug 2025 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
By winning gold, Sonia made a place in the state's Taekwondo team
- भूपेश रजत पदक के साथ चयन से एक कदम चूके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सिरसा के शाह सतनाम इंडोर स्टेडियम में चल रहे सब जूनियर कैटेगरी (क्योरुगी) और सीनियर कैटेगरी (पूमसे) ताइक्वांडो चैंपियनशिप ट्रायल में रविवार को जिले की सोनिया ने माइनस 46 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य की टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया। वहीं दिव्या और भूपेश ने रजत पदक जबकि प्रशांत और पीयूष रावत ने कांस्य पदक जीता। यह खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व करने से चूक गए। बता दें कि राज्य की टीम में चयन के लिए खिलाड़ी को स्वर्ण पदक जीतना होता है। इससे पहले शनिवार को सीनियर कैटेगरी में जिले के विश्वजीत ने स्वर्ण जीतकर राज्य की टीम में जगह बनाई थी।

जीत के बाद सोनिया ने बताया कि वह पदक जीतकर बेहद खुश है। लंबे समय से इसके लिए मेहनत कर रही थी। आज स्वर्ण के साथ राज्य की टीम में चयनित होना एक खास पल है। आगामी राष्ट्रीयस्तर के मुकाबलों के लिए और अधिक मेहनत करने का प्रयास रहेगा। वहीं सोनिया के कोच आमिर खान ने बताया कि सोनिया शुरू से ही बहुत मेहनती है। वह राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed