फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   By slaying Ravana, Rama conveyed the message of the triumph of righteousness over unrighteousness.

Faridabad News: राम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया

Wed, 21 Oct 2026 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
By slaying Ravana, Rama conveyed the message of the triumph of righteousness over unrighteousness.
शहर में आयोजित रामलीलाओं में कलाकारों के संवाद, सजीव अभिनय और युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों को बांधे रखा संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर की रामलीलाओं में इस बार युद्ध के रोमांचक दृश्यों के साथ रामायण के उन प्रसंगों को भी जीवंत किया गया, जो अहंकार के अंत, संकट में धैर्य और ज्ञान के महत्व का संदेश देते हैं। मंगलवार रात विजय रामलीला कमेटी के मंच पर रावण वध के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके साथ ही श्री धार्मिक लीला कमेटी और सेक्टर-31 की स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी में आयोजित रामलीला में अहिरावण वध सहित कई प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों के संवाद, सजीव अभिनय और युद्ध के दृश्यों ने दर्शकों को बांधे रखा। विजय रामलीला कमेटी की प्रस्तुति में पहले अहिरावण वध का दृश्य दिखाया गया। इसके बाद लक्ष्मण (नितिन शर्मा) ने मेघनाद (लखन वर्मा) का वध किया।

मेघनाद की मृत्यु के बाद लंका में पसरे शोक के दृश्य ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके बाद भगवान राम (निशांत नागपाल) और रावण (टेकचंद नागपाल) के बीच भीषण युद्ध हुआ। अंत में राम ने रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। रावण वध के बाद लक्ष्मण को रावण से राजनीति की शिक्षा लेने के लिए भेजने का प्रसंग भी दिखाया गया। इसके बाद माता सीता (दीपांशी अरोड़ा) की अग्निपरीक्षा का मंचन हुआ।
विज्ञापन


आधुनिक तकनीक से युद्ध के दृश्य बने आकर्षक

श्री धार्मिक लीला कमेटी की रामलीला में अहिरावण और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कमेटी के निर्देशक हरीश चंद्र आजाद के अनुसार, कथा में रावण अपने भाई अहिरावण से सहायता मांगता है। अहिरावण राम और लक्ष्मण को मोहित कर पाताल लोक ले जाने का प्रयास करता है, लेकिन हनुमान उसका वध कर दोनों की रक्षा करते हैं। अहिरावण की भूमिका में परवीन बत्रा ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अंतिम दृश्य में राम और रावण के बीच युद्ध दिखाया गया। रावण की भूमिका में तेजिंद्र खरबंदा और राम की भूमिका में शिवम बत्रा ने अभिनय किया। आधुनिक तकनीक से तैयार तीरों से निकलती चिंगारियों ने युद्ध के दृश्यों को और प्रभावशाली बनाया। मंचन के बाद कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीवनी बूटी से अहिरावण वध तक की कथा

सेक्टर-31 स्थित स्प्रिंगफील्ड कॉलोनी में सनातन धर्म जागृति ट्रस्ट की रामलीला में लक्ष्मण मूर्छा, हनुमान जी का संजीवनी बूटी लाना, भरत-हनुमान संवाद और कुंभकरण वध के दृश्य प्रस्तुत किए गए। इसके साथ रावण-सीता संवाद, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, मेघनाद वध और रावण-मंदोदरी संवाद का मंचन भी हुआ। अंत में रावण-अहिरावण संवाद और अहिरावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को रोमांचित किया। रामलीलाओं के जरिये संदेश दिया गया कि शक्ति और वैभव से अधिक महत्वपूर्ण विवेक, धर्म और सदाचार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed