फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bus service of KM scheme started from Ballabgarh

बल्लभगढ़ से शुरू हुई किलोमीटर योजना की बस सेवा

Wed, 18 Nov 2020 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bus service of KM scheme started from Ballabgarh
बल्लभगढ़। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अब शहर की सड़कों पर किलोमीटर योजना वाली बसें दिखाई देगी। परिवहन विभाग ने अपने प्रथम चरण में बल्लभगढ़ से लंबे रूटों पर करीब 14 बसें उतार दी हैं। जबकि फरीदाबाद के हिस्से में करीब 19 बसें आई हैं। इनमें से 14 बसों से काम लिया जा रहा है। फिलहाल ये बस बल्लभगढ़ से जयपुर, बल्लभगढ़ से चंडीगढ़, बल्लभगढ़ से आगरा और बल्लभगढ़ से हरिद्वार रूट पर चलाई गई हैं। प्रथम चरण में किलोमीटर योजना से चलाई गई बसों को लेकर रोडवेज विभाग काफी उत्साहित है।
विज्ञापन

रोडवेज ने अपना घाटा पूरा करने के लिए किलोमीटर योजना वाली का सहारा लिया है। इसमें अब इन बसों पर चालक प्राइवेट तो परिचालक रोडवेज विभाग का होगा। अब विभाग को न तो बस खराब होने न ही किसी प्रकार के मेंटेनेंस की भी कोई चिंता नहीं होगी। क्योंकि अब सब कुछ पर बस मालिक ही व्यय करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इन बसों के लिए विभाग के करीब 27 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय किया है। जो रोडवेज विभाग संबधित बस मालिक को देगा। सरकारी आंकड़ों की माने तो इस समय रोडवेज को 16 और 17 तारीख को करीब 21 रुपये प्रति किलोमीटर का लाभ हुआ हो रहा है। जो 16 नवंबर को 55 रुपये तो 17 नवंबर 55 रुपये से बढ़कर 55.55 पर जा पहुंचा है। इस अनुमानित औसत को लेकर विभाग बहुत उत्साहित है। विभाग का मानना है कि अगर इसी प्रकार चलता रहा तो विभाग एक बार फिर घाटे से मुनाफे की ओर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किलोमीटर योजना की पूरे प्रदेश में करीब 510 बसें चलाई गई हैं, लेकिन फरीदाबाद के हिस्से में केवल 19 बसें आई हैं। इनमें से करीब 14 का रूट तय कर उनका संचालन शुरू कर दिया गया है। अभी इन बसों को जयपुर, आगरा, हरिद्वार और चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। भविष्य में इन बसों को हिमाचल, हमीदपुर के अलावा अन्य दूरदराज के रूटों पर भी भेजा जाएगा।
- राजीव नागपाल, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज, बल्लभगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed