फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bulldozers run on illegal colonies and encroachments

Faridabad News: अवैध कॉलोनी और अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Tue, 10 Mar 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers run on illegal colonies and encroachments
समयपुर और बड़खल फ्लाईओवर के नीचे की गई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने गांव समयपुर की एक अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की, जबकि नगर निगम ने बुध कॉलोनी के पास बड़खल फ्लाईओवर के नीचे से झुग्गियों को हटाया।

डीटीपी विभाग की टीम ने गांव समयपुर के राजस्व क्षेत्र में विकसित की जा रही एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान छह अवैध स्ट्रक्चर, 10 बाउंड्री वॉल और 15 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) को ध्वस्त किया गया। अधिकारी डीटीपी यजन के अनुसार यहां बिना अनुमति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी। अभियान के दौरान पूरी कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर नगर निगम की टीम ने सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे बुध कॉलोनी के पास बड़खल फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे बनी करीब 20 झुग्गियों को हटाया गया। अभियान में दो जेसीबी और दो हाइवा का इस्तेमाल किया गया और तोड़े गए निर्माणों का मलबा मौके से हटाया गया। यह कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। कई लोग अपने निर्माण खुद ही तोड़ते नजर आए, जबकि कुछ लोग रोते हुए अधिकारियों से थोड़े समय की और मोहलत मांगते दिखे। हालांकि दोनों विभागों की ओर से पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके थे। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक फ्लाईओवर के नीचे जिन निर्माणों को हटाया गया, उन पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी थी, लेकिन लोगों ने दोबारा वहां झुग्गियां खड़ी कर ली थीं। अधिकारियों ने कहा कि शहर में अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed