{"_id":"613b9b628ebc3eb3b44d8d36","slug":"bomb-found-at-ajronda-metro-station-faridabad-news-noi6038424116","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजरौंदा मेट्रो स्टेशन पर मिला ‘बम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद। अजरौंदा मेट्रो स्टेशन पर सूटकेस में बंब की जांच करती एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम।
- फोटो : Faridabad
Link Copied
फरीदाबाद। अजरौंदा चौक मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार को एक सूटकेस में ‘बम’ की सूचना से अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। टीम ने अपनी जांच में पाया कि सूटकेस के अंदर ज्वलनशील पदार्थ है। मामले की गंभीरता को समझते हुए मौके पर एसीपी सेंट्रल महेंद्र वर्मा, सेंट्रल थाना प्रभारी महेंद्र पाठक व सेक्टर-15 ए चौकी प्रभारी विजयपाल भी पहुंचे।
विज्ञापन
बरसात के कारण हाइवे पर जाम लग गया था। जाम से जूझना भी पुलिस के लिए चुनौती बन गया। स्निफर डॉग ने भी अपने इशारे में बताया कि इसमें ज्वलनशील पदार्थ मौजूद है। पुलिस ने अजरौंदा चौक और ओल्ड फरीदाबाद की साइड के वाहनों को मौके से करीब दो सौ मीटर दूर रोक दिया। इसके बाद पेट्रोल पंप के स्टाफ और आसपास खड़े वाहनों को दूर ले जाया गया। एसीपी महेंद्र वर्मा ने बताया कि शाम करीब छह बजे दो बाइक सवार युवक एक सूटकेस को रखकर चले गए।
विज्ञापन
इसके बाद जांच टीम बुलाई गई। टीम ने सूटकेस को कब्जे में लेकर उसे ब्लास्ट (नियंत्रित धमाका) कर दिया। करीब नौ बजकर बीस मिनट पर टीम ने ब्लास्ट किया। लोगों की सहूलियत और सुरक्षा को देखते हुए उन्हें दूर ही रोक दिया गया था। मामले की पूरी जांच के लिए घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।