फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Blood samples were taken for 15 children and the school was sealed

पल्ला प्ले स्कूल: निरीक्षण के दौरान अंधेरे कमरे में सोते हुए मिले बच्चे, 35 में से 15 के लिए गए खून के सैंपल,

Sat, 19 Apr 2025 01:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 19 Apr 2025 01:01 AM IST
सार

निरीक्षण के दौरान अधिकतर बच्चे अंधेरे कमरे में सोते हुए मिले थे। उन बच्चों में से एक बच्चे विराज को काफी तेज बुखार होने पर एंबुलेंस के जरिए बीके अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इसके अलावा अन्य 15 बच्चों की खून की जांच की गई। रिपोर्ट दो से तीन दिन में आने की संभावना है।

विज्ञापन
Blood samples were taken for 15 children and the school was sealed
अधिकतर बच्चे अंधेरे कमरे में सोते हुए मिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पल्ला स्थित प्ले स्कूल में सोते हुए पाए गए 35 बच्चों में से 15 बच्चों के खून की जांच की गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच में बच्चों को नशीला पदार्थ देने की संभावना जताई है। नशीला पदार्थ की पुष्टि के लिए बच्चों के लिए खून के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। स्कूल में 11 अप्रैल को एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद निरीक्षण किया गया। 

विज्ञापन


अधिकतर बच्चे अंधेरे कमरे में सोते हुए मिले
निरीक्षण के दौरान अधिकतर बच्चे अंधेरे कमरे में सोते हुए मिले थे। उन बच्चों में से एक बच्चे विराज को काफी तेज बुखार होने पर एंबुलेंस के जरिए बीके अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। इसके अलावा अन्य 15 बच्चों की खून की जांच की गई। रिपोर्ट दो से तीन दिन में आने की संभावना है। कार्यकारी पीएमओ डॉ. विकास गोयल ने बताया कि बच्चे की हालत में काफी सुधार है। शनिवार को बच्चे को डिस्चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा बच्चों के खून के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए है। सीडब्ल्यूसी सदस्य सुनील यादव ने बताया कि प्रशासन की तरफ से स्कूल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

 
18 बच्चे रात में स्कूल में ही रहते थे
सीडब्ल्यूसी सदस्य सुनील यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मौके पर उनको करीब 103 बच्चे मिले। 18 बच्चे रात के समय प्ले स्कूल में ही रहते थे। उन्होंने बताया कि अब सभी बच्चों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है कि पहले भी कभी बच्चों के साथ कोई मारपीट या अन्य कोई घटना घटित हुई है। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम शिखा अंतिम और जिला बाल संरक्षण अधिकारी गरिमा तोमर भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्कूल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए और प्रशासन की तरफ से स्कूल को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed