{"_id":"68510934cf82b2526101b7af","slug":"bittu-bajrangi-being-threatened-to-be-slaughtered-instead-of-goat-on-eid-viral-video-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bittu Bajrangi: बिट्टू बजरंगी को काटने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार; वायरल वीडियो के बाद दर्ज की गई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bittu Bajrangi: बिट्टू बजरंगी को काटने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार; वायरल वीडियो के बाद दर्ज की गई एफआईआर
Tue, 17 Jun 2025 11:51 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:51 AM IST
सार
Bittu Bajrangi: हरियाणा के नूंह हिंसा मामले में आरोपी और गौरक्षक बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमार पांचाल को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। वीडियो वायरल होने के बाद बिट्टू ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
हिंदू नेता बिट्टू बजरंगी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नूंह हिंसा के आरोपी रहे बिट्टू बजरंगी को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में ईद पर बकरे की जगह बिट्टू बजरंगी को काटने की धमकी दी गई है। बिट्टू बजरंगी तक वायरल वीडियो पहुंचा तो उसने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सारन थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विवादों से है पुराना नाता
बिट्टू बजरंगी ने बजरंग दल के नाम से एक धार्मिक संगठन बनाया हुआ है। बिट्टू बजरंगी का विवादों से पुराना नाता रहा है। जुलाई में ही उसके खिलाफ फरीदाबाद में तीन दिन में तीन केस दर्ज हुए थे। इसके अलावा बिट्टू बजरंगी नूंह में निकाली गई ब्रज मंडल यात्रा के दौरान हिंसा भडकाने के मामले में आरोपी है। अभी हाल में मुजेसर एरिया में एक किशोरी के साथ यौन शोषण के मामले में भी दूसरे समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर हेट स्पीच दिया है। इस मामले में मुजेसर थाने में बजरंगी पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद पर्वतीय कॉलोनी चौकी में तैनात एसआई सुरेश ने बिट्टू बजरंगी के खिलाफ बाबा मार्केट के पास सोशल मीडिया पर लाइव आकर हेट स्पीच देने के मामले में सारन थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके अलावा बिट्टी बिजरंगी पर गोरक्षा के नाम 50 से 60 लोग खोरी जमालपुर से एक पशुपालक की 60 गाय, 16 बकरी और अन्य पशुओं को हथियारों के दम पर मारपीट कर लेकर जाने के मामले में धौज थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन
कौन हैं बिट्टू बजरंगी
बिट्टू बजरंगी का असली नाम राजकुमार पांचाल है। जो खुद को हनुमान भक्त बताता है, जिसकी वजह से उसे लोग बजरंगी कहने लगे। गोरक्षा के नाम पर भी एक्टिव है। बिट्टू पर कई मामले दर्ज हैं। उसने गोरक्षा बजरंग फोर्स नामक संगठन बनाया है।