फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Beaten on two sides, vehicle damaged

Faridabad News: दो पक्षों में मारपीट, गाड़िया क्षतिग्रस्त

Sun, 05 Apr 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Beaten on two sides, vehicle damaged
फरीदाबाद। सेक्टर-17 थाना इलाके में गली में हुए विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस दौरान ईंट-पत्थर भी एक-दूसरे पक्ष पर फेंके गए। पुलिस को मामले में शिकायत सेक्टर-87 निवासी सुमंत ने दी है। शिकायत में आरोप दूसरे पक्ष के मोहित, बिमलेश, राहुल, राहुल के माता-पिता और अन्य पर लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि कॉल कर उसे मोहित के घर बुलाया गया, जहां विवाद बढ़ने पर उसके साथ मारपीट की गई। लूटपाट का भी आरोप लगाया गया लेकिन पुलिस की जांच में सिर्फ झगड़े की बात सामने आई। इस दौरान दोनों पक्षों की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन

----

किरायेदार पर चोरी करने का आरोप
फरीदाबाद। ओल्ड थाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपने किरायेदार पर घर से सोने की जूलरी और नकदी चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस को ये शिकायत मामचंद ने दी है। इनका आरोप है कि घर में किराये पर रहने वाली इंदरा ने अपनी बेटी के साथ मिलकर घर से करीब 20 ग्राम का सोने का हार, दो सोने के मोहरें और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन

----

बाइक की टक्कर से पेट्रोलिंग टीम का कर्मचारी घायल
फरीदाबाद। सेंट्रल थाना इलाके में सेक्टर-14 बाईपास रोड पर बाइक सवार ने पेट्रोलिंग टीम के कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में कर्मचारी 37 साल का दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को मामले में शिकायत घायल दिलीप के भाई बिहार के मधुबनी के मूल निवासी ललित राम ने दी है। शिकायत में बताया कि दिलीप राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की पेट्रोलिंग टीम में ठेकेदार कंपनी के अधीन काम करता है। ड्यूटी के दौरान वह एलईडी लाइट लेकर अपने वाहन की ओर जा रहा था, तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वो सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल को पहले बीके अस्पताल और वहां से गंभीर हालत में दिल्ली ट्रामा सेंटर ले जाया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----

अवैध हथियार रखने के आरोप में दो गिरफ्तार
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा टीम ने बालाजी कॉलोनी निवासी 20 साल के हेमंत को देसी कट्टे के साथ खेड़ीपुल इलाके से गिरफ्तार किया। आरोपी पर पूर्व में आर्म्स एक्ट व चोरी सहित कुल 7 एफआईआर दर्ज हैं। इससे पूछताछ के बाद 6 हजार रुपये में कट्टा बेचने वाले बालाजी कॉलोनी के 24 साल के अनित को भी गिरफ्तार किया गया है। अनित पर भी पूर्व में आर्म्स एक्ट व चोरी की 10 एफआईआर दर्ज हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed