फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Bavaria gang's female dacoit caught, was dodging for 21 years

बावरिया गिरोह की महिला डकैत को पकड़ा, 21 वर्षों से दे रही थी चकमा

Wed, 05 Jan 2022 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bavaria gang's female dacoit caught, was dodging for 21 years
Bavaria gang's female dacoit caught, was dodging for 21 years
फरीदाबाद। 21 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रही बावरिया गिरोह की महिला डकैत को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। लूट के एक मामले में अन्य साथियों के साथ जेल गई थी। लेकिन पैरोल पर छूट कर आने के बाद से वह गायब हो गई। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि बावरिया डकैत गिरोह की महिला सदस्य ज्ञानवती राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली है। पलवल जिले के फुलवाड़ी गांव में उसकी ससुराल है। वर्ष 1996 में गिरोह की महिला साथी कमला, केला और अपने पति लक्ष्मी एवं अन्य दो-तीन साथियों के साथ मिलकर पर्वतिया कॉलोनी क्षेत्र में एक घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसके बाद तीनों महिला आरोपी जेल से पैरोल पर छूट कर आई थीं।
विज्ञापन

पैरोल का समय पूरा होने के बाद वह वापस जेल नहीं गईं। तभी से पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। वहीं अदालत ने उनकी गिरफ्तारी के लिए आदेश जारी किए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए ज्ञानवती जगह बदल-बदल कर रह रही थी। क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने गुरुग्राम ताजपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आरोपी महिला कमला की मृत्यु हो चुकी है। वहीं आरोपी केला देवी अभी भी फरार चल रही है। फिलहाल पुलिस ने ज्ञानवती को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed