फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Basantpur village is filled with water, water level may rise further

Faridabad News: बसंतपुर गांव में भरा पानी, अभी और बढ़ सकता है जलस्तर

Sat, 30 Aug 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Basantpur village is filled with water, water level may rise further
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले बसंतपुर गांव में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी भरना शुरू हो गया है। वहीं शुक्रवार को ताजेवाला और ओखला बैराज से और पानी छोड़ा गया है। इससे बसंतपुर के साथ आस पास के इलाके में दोबारा जलभराव बढ़ने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार ताजेवाला बैराज से शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक 76,335 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि ओखला बैराज (नई दिल्ली) पर गेज ऊपरी स्तर 198.30 मीटर और निचला स्तर 198.25 मीटर रिकॉर्ड किया गया। ओखला बैराज से डिस्चार्ज 42,006 क्यूसेक है, जबकि हाई फ्लड लेवल 202.17 मीटर है यहां खतरे का निशान 200.60 मीटर है।
विज्ञापन


गाजियाबाद स्थित हिंडन बैराज पर खतरे का स्तर 205.08 मीटर है। यहां ऊपरी गेज 202.30 मीटर और निचला गेज 199.70 मीटर रिकॉर्ड किया गया है।यहां का डिस्चार्ज 4,454 क्यूसेक है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 6 बजे तक किसी स्थान पर भी बारिश नहीं हुई, लेकिन नदियों में पानी का तेज प्रवाह खतरे को बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके मद्देनजर फरीदाबाद प्रशासन ने बसंतपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बरतने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं।


जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने फरीदाबाद में आपातकालीन सेवाओं को भी सक्रिय कर दिया है, ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed