फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Barkhal-Patel Chowk road will be widened, trees planted in green belt will be harvested

बड़खल-पटेल चौक मार्ग होगा चौड़ा, ग्रीन बेल्ट में लगे पेड़ों की होगी कटाई

Sat, 27 Mar 2021 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Barkhal-Patel Chowk road will be widened, trees planted in green belt will be harvested
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बड़खल-पटेल चौक मार्ग को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड (एफएससीएल) को वन विभाग से मंजूरी मिल गई है। निर्माण कार्य के बीच आ रही ग्रीन बेल्ट के पेड़ काटे जाएंगे। हालांकि पेड़ों की कटाई से पूर्व डेढ़ करोड़ रुपये वन विभाग में जमा करने होंगे।
विज्ञापन

फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से बड़खल चौक से अनखीर होते हुए पटेल चौक तक स्मार्ट सड़क बनाने की योजना है। करीब साढ़े चार किलोमीटर की सड़क के एक साइट पर घनी ग्रीन बेल्ट है। इसमें हजारों पेड़-पौधे लगे हैं। सड़क को चौड़ा के करने के साथ ही दोनों तरफ नाले बनाए जाने हैं। इसके लिए पेड़ों को काटना जरूरी है। पेड़ों की कटाई का मामला करीब एक साल से वन विभाग में मंजूरी के लिए लटका हुआ था। वन विभाग की मंजूरी न मिलने के कारण सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ था।
विज्ञापन

वहीं पर्यावरण प्रेमियों ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि शहर में हरियाली का पहले से काफी अभाव है। प्रदूषण के मामले में फरीदाबाद अक्सर पहले नंबर पर रहता है, ऐसे में जहां वन विभाग व अन्य सरकारी विभाग को ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने की जरूरत है। वहीं वन विभाग की ओर से विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई की मंजूरी दी जा रही है। सेव अरावली संस्था के पदाधिकारी जितेंद्र भड़ाना ने बताया कि पेड़ों को काटने की जगह स्थानांतरित किया जा सकता है लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं देता है। लगातार पेड़ों की कटाई से और नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बड़खल से पटेल चौक तक सड़क को चौड़ा करना है। इस बीच ग्रीन बेल्ट में अनेक पेड़ आ रहे हैं। पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से मंजूरी मिल गई है। जल्द सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. गरिमा मित्तल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed