{"_id":"6172e873b12dda24ba4f2f29","slug":"ballabhgarh-s-air-in-poor-category-faridabad-news-noi6118764120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लभगढ़ की हवा खराब श्रेणी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लभगढ़ की हवा खराब श्रेणी में
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है। शुक्रवार को हल्की हवा का असर अब भी प्रदूषण को कम बनाए रखे हुए है। बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 243 दर्ज किया गया। हालांकि यह बृहस्पतिवार की तुलना में 66 अंक कम है।
प्रदूषण की दृष्टि से शहरवासियों के लिए पिछले तीन दिन काफी निराशाजनक रहे हैं। देश में बल्लभगढ़ की हवा सबसे प्रदूषित रही। पिछले दो दिन से बल्लभगढ़ का एक्यूआई 300 से ऊपर बना था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार, शुक्रवार को बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 243 रहा। यह खराब श्रेणी में आता है।
वहीं फरीदाबाद में एक्यूआई 183 रहा। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 का एक्यूआई 117 दर्ज हुआ। सेक्टर 11 में हवा खराब रही। यहां का एक्यूआई 261 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा सेक्टर-30 क्षेत्र में एक्यूआई 193 और एनआईटी क्षेत्र में 157 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने बताया कि दिन से हल्की हवा चलते रहने के कारण प्रदूषण का स्तर कम बना हुआ है। प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।