{"_id":"64da663bc075afe4b30cb0f0","slug":"avoid-sharing-personal-information-on-social-media-dsp-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11463-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचें : डीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचें : डीएसपी
Mon, 14 Aug 2023 11:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को सेक्टर 2 स्थित सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएसपी राजेश चेची ने साइबर क्राइम के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करें। सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतें और निजी जानकारी साझा करने से बचें।
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी राजेश चेची ने कहा कि सोशल मीडिया में अनजान व्यक्ति के दोस्त बनने के आग्रह को स्वीकार ना करें। उन्होंने कहा कि अब सोशल मीडिया पर भी महिला अपराध बढ़ रहे हैं। ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। डीएसपी ने कहा कि अपनी निजी जानकारी किसी को ना दें। किसी भी प्रकार का ओटीपी शेयर ना करें। ओएलएक्स या अन्य किसी भी साइट पर आने वाले विज्ञापन पर पहले पैसे न दें। अपनी प्रोफाइल फोटो को केवल दोस्तों को ही देखने की अनुमति दें। इसके लिए डबल लेयर की सुरक्षा प्रणाली को अपनाना चाहिए। इसके अलावा साइबर क्राइम के टोल नंबर 1930 के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि महिला विरुद्ध अपराध को रोकने के लिए महिलाओं को ही आगे आना होगा। किसी भी तरह की समस्या होने पर युवती दुर्गा शक्ति एप पर एक बार क्लिक करके पुलिस की मदद मांग सकती है। फोन की लोकेशन के आधार पर तुरंत पुलिस मौके पर आ जाती है। स्कूल कॉलेज या बाजार में छेड़छाड़ होने पर डायल 112 पर सूचना दी जाए। देर रात किसी कारण से वाहन न मिलने पर भी पुलिस महिलाओं को घर तक छोड़कर आती है। इसके अलावा उन्होंने कॉलेज की हर छात्रा के फोन में एफआईआर (पहली तत्काल प्रतिक्रिया) एप डाउनलोड करने के लिए कहा।
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्रधानाचार्य रितिका गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि डीएसपी राजेश चेची को पौधा देकर की गई। कार्यक्रम में मंच संचालन चंद्रशेखर द्वारा किया गया। इस दौरान साइबर अपराध पर बचाव संबंधित प्रश्न का सही जवाब देने पर तीन छात्राओं को डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. सपना नागपाल, डॉ. सपना सचदेवा, डॉ. उषा दहिया, रमनप्रीत कौर, डॉ. सौरभ त्रिपाठी, शिवानी यादव, डॉ. भावना कौशिक, अमोल, कुलदीप, चंचल, डॉ. दीपशिखा, डॉ. पूनम, डॉ. पूजा तंवर आदि मौजूद रहे।