{"_id":"60feefc48ebc3e57f178a613","slug":"attempt-to-rob-the-merchant-by-showing-a-gun-faridabad-news-noi595853112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा दिखाकर व्यापारी से लूट का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा दिखाकर व्यापारी से लूट का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़। शहर में व्यापारियों के साथ लूटपाट की वारदातें बढ़ रही हैं। सोमवार को फिर मेन बाजार के एक किराना दुकान व्यापारी पर सुबह साढ़े छह बजे बाइक सवार दो हथियार बंद बदमाशों ने तमंचा दिखाकर लूट का प्रयास किया। लेकिन गोली नहीं चलने पर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने अग्रसेन चौकी में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
व्यापारी देवेंद्र ने अग्रसेन चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मेन मार्केट में किराने की दुकान है। सोमवार सुबह 6 बजे बनिया वाड़ा से बाइक पर सामान लेकर दुकान खोलने जा रहा था। जैसे ही मेन बाजार के पास वाली गली के पास पहुंचा, तभी एक बाइक पर सवार दो युवकों ने रास्ता रोक लिया। एक बदमाश ने तमंचा निकालकर तान दिया और लूटपाट का प्रयास करने लगा। लेकिन, देवेंद्र ने हिम्मत दिखाई और जनरेटर का हत्था बदमाशों पर फेंक दिया। जिसके कारण बदमाश घबरा गया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित ने सूचना चौकी पुलिस को दी। चौकी प्रभारी विनोद गौतम मौके पर पहुंचे गए और घटना के बारे जानकारी जुटाने लगे। चौकी प्रभारी का कहना है कि मामले में पीड़ित ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दी है।