फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Attack on team that went to catch electricity theft, case registered against 23

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, 23 पर केस दर्ज

Tue, 19 Apr 2022 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Attack on team that went to catch electricity theft, case registered against 23
बल्लभगढ़। बिजली की चोरी पकड़ने गई निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। निगम द्वारा उतारे गए मीटर को आरोपियों ने जबरन दोबारा लगवा लिया। आदर्श नगर थाना पुलिस ने तीन नामजद और 20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ सब डिवीजन सिटी-2 के जेई विजय कुमार ने बताया कि वह सोमवार सुबह 5:30 बजे टीम के साथ अजीज कॉलोनी में बिजली चोरी पकड़ने गए थे। उनकी टीम में सोनू कुमार, प्रेमपाल, पवन कुमार और सतबीर भी शामिल थे। जैसे ही वहां पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बिजली की चोरी की जा रही है। टीम द्वारा मौके की फोटो और वीडियोग्राफी की गई और मीटर उतार लिया गया। तभी शाहिद, गुलफम, वाजिद खान आ गए और टीम पर हमला कर मीटर छीन लिया। चोरी करने वाले लोगों ने फोन करके अन्य लोगों को भी बुला लिया, जिन्होंने उनके साथ मारपीट की। मौका देखकर वह निकल गए, लेकिन टीम को बंधक बना लिया गया। उन्होंने बताया कि चोरी कर रहे लोगों द्वारा गालियां और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि जिस दुकान पर बिजली चोरी की जा रही थी, वह दुकान गुलफाम की है। स्टाफ द्वारा जो मीटर उतारा गया था, वह दोबारा से जबरदस्ती लगवाया गया। साथ ही उनका फोन छीनकर जमीन पर गिरा दिया। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed