फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Apprised the councilor of several issues in Sector-37.

Faridabad News: पार्षद को सेक्टर-37 की कई समस्याओं से कराया अवगत

Fri, 17 Jul 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Apprised the councilor of several issues in Sector-37.
सीवर ओवरफ्लो, बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित से हो रही परेशानी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। सेक्टर-37 की विभिन्न समस्याओं को लेकर आरडब्ल्यूए का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को वार्ड-24 के पार्षद जितेंद्र यादव से मिला। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आईडी शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पार्षद को सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान के लिए मांगपत्र सौंपा।

आईडी शर्मा ने बताया कि सेक्टर में लंबे समय से कई समस्याएं बनी हुई हैं। बारिश के बाद कई जगह सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं, अनंगपुर डेयरी गांव की ओर से सेक्टर में आ रहे सीवर के गंदे पानी की समस्या का भी स्थायी समाधान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


इसके अलावा सेक्टर में लगातार हो रही बिजली कटौती और पेयजल आपूर्ति बाधित होने का मुद्दा भी उठाया गया। कई-कई घंटे बिजली गुल रहने से बुजुर्गों, बीमार लोगों और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, कई दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं आने से लोगों को बाहर से पानी मंगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बीबी शर्मा ने बताया कि सेक्टर में लावारिस पशुओं, कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक से भी निजात दिलाने की मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि इन समस्याओं के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और जल्द समाधान की जरूरत है। पार्षद जितेंद्र यादव ने प्रतिनिधिमंडल की सभी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट आशा शर्मा, उपप्रधान प्रवीण चौहान, बीबी शर्मा, मुकेश शर्मा, एसएन मिश्रा और पंकज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed