{"_id":"6ae38719d821b3e7130fb702","slug":"applications-for-haryana-board-examinations-begin-today-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84028-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू
विज्ञापन
26 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क कर सकेंगे आवेदन, फरवरी-मार्च में होगी परीक्षा
30 हजार जिले के विद्यार्थी लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन शुक्रवार से शुरू होंगे। इसमें जिले के सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 30 हजार छात्र शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च 2027 में होगा। छात्र बिना किसी लेट फीस के 26 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार जिले के 378 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय और निजी विद्यालयों के साथ गुरुकुल व विद्यापीठ के नियमित परीक्षार्थियों के आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे। स्कूल प्रमुख बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक से लॉगिन कर विद्यार्थियों के फॉर्म भर सकेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि 27 से 30 नवंबर तक आवेदन करने पर 100 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। एक से चार दिसंबर तक 300 रुपये और पांच से आठ दिसंबर तक आवेदन करने पर 1000 रुपये अतिरिक्त शुल्क लगेगा। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। दसवीं के नियमित विद्यार्थियों को परीक्षा और माइग्रेशन शुल्क मिलाकर 1250 रुपये देने होंगे। बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए यह राशि 1300 रुपये तय की गई है। दोनों कक्षाओं में प्रत्येक प्रायोगिक विषय के लिए 100 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। बारहवीं में अतिरिक्त विषय की परीक्षा देने पर 200 रुपये अलग से जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला ने बताया कि स्कूल प्रमुखों को विद्यार्थियों के नाम, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य विवरण सावधानी से जांचने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा शुरू होने के बाद फोटो और हस्ताक्षर संबंधी त्रुटियां ठीक नहीं की जाएंगी। ऐसे में विद्यार्थियों को समय रहते आवेदन पूरा कराने और सभी जानकारियां जांचने की सलाह दी गई है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां और शुल्क
आवेदन की अवधि
विलंब शुल्क
30 अक्तूबर से 26 नवंबर
बिना विलंब शुल्क
27 से 30 नवंबर
₹100
1 से 4 दिसंबर
₹300
5 से 8 दिसंबर ₹1,000
8 दिसंबर 2026 के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह दस्तावेज लगेंगे
हरियाणा बोर्ड परीक्षा का आवेदन फॉर्म भरने के लिए विद्यार्थियों को आधार कार्ड, पिछली कक्षा की मार्कशीट और जन्मतिथि का प्रमाण तैयार रखना होगा। इसके अलावा हाल की फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी भी देनी होगी। आवेदन में विद्यार्थी और माता-पिता के नाम सहित स्कूल रिकॉर्ड की सही जानकारी देनी होगी। साथ ही, चुने गए विषयों का विवरण और स्कूल का यू-डायस कोड भरना जरूरी है।