फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Another Roadways bus will be run for Nachauli Women's College.

Faridabad News: नचौली महिला महाविद्यालय के लिए चलाई जाएगी एक और रोडवेज बस

Wed, 14 Oct 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Another Roadways bus will be run for Nachauli Women's College.
कॉलेज प्रबंधन ने रोडवेज जीएम को पत्र लिखकर की अतिरिक्त बस चलाने की मांग
विज्ञापन

छात्राओं को आवागमन में मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव नचौली स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। कॉलेज के लिए एक और रोडवेज बस चलाने की मांग उठाई गई है। कॉलेज प्रबंधन की ओर से रोडवेज के महाप्रबंधक (जीएम) को पत्र लिखकर अतिरिक्त बस चलाने का अनुरोध किया गया है।

कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को आवागमन में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह मांग की गई है। अतिरिक्त बस चलने से छात्राओं को कॉलेज आने-जाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है। खासकर सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर छात्राओं को इससे लाभ हो सकता है। अभी डिपो की ओर से एक बस का संचालन किया जाता है। छात्राओं की संख्या अधिक होने की वजह से अब एक ओर बस चलाने की डिमांड की गई।
विज्ञापन




कॉलेज प्रबंधन ने रोडवेज अधिकारियों से छात्राओं की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बस सेवा बढ़ाने का आग्रह किया है। ड्यूटी इंचार्ज जगदीश का कहना है कि उच्च अधिकारियों से आदेश आने के बाद बस सेवा को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed