{"_id":"68693a8ea9780180df03204e","slug":"anmol-and-palak-selected-for-asian-shooting-championship-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46609-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अनमोल व पलक एशियन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अनमोल व पलक एशियन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित
विज्ञापन
अगस्त में कजाखिस्तान में होने वाली 10 मीटर एयरपिस्टल इवेंट में लगाएंगे निशाना
बल्लभगढ़। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज अनमोल जैन और पलक का कजाखिस्तान में होने वाली एशियन शूटिंग चैपियनशिप में चयन हुआ है। चैंपियनशिप 14 से 30 अगस्त तक होगी। दोनों 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भाग लेेंगे। ग्रीनफील्ड टेनक्स शूटिंग रेंज में अभ्यास करने वाले अनमोल जैन का चयन सीनियर वर्ग में हुआ है। उनके साथ उनकी टीम में उत्तर प्रदेश के सौरभ चौधरी व हरियाणा के ही आदित्य मालरा है।
अनमोल के कोच राकेश सिंह ने बताया कि वह अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करीब 37 पदक और देश में करीब 167 पदक हासिल कर चुका है। उनके साथ ही उनकी रेंज में अभ्यास करने वाली अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज पलक का भी कजाखिस्तान के लिए चयन हुआ है। वह भी 10 मीटर एयर पिस्टल में निशाना लगाएंगी। इधर, निशानेबाज अनमोल जैन का कहना है कि वह एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में चयन होने से खुश हैं।