फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Amendment in Excise Policy, Initial Security Deposit reduced to 2%

Faridabad News: आबकारी नीति में संशोधन, प्रारंभिक सुरक्षा राशि घटाकर दो प्रतिशत की गई

Sun, 25 May 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Amendment in Excise Policy, Initial Security Deposit reduced to 2%
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। आबकारी एवं कराधान विभाग की ओर से आबकारी नीति 2025-27 में संशोधन किए गए हैं। इसे तुरंत प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया गया हैं। प्रारंभिक सुरक्षा बोली राशि तीन प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत कर दिया गया है। यह जानकारी डीटीसी अनिल कुमार यादव ने दी।
उन्होंने बताया कि संशोधन का उद्देश्य खुदरा शराब क्षेत्रों के आवंटन की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाना है। जिससे की बोलीदाताओं की रुचि बढ़े। उन्होंने बताया कि नीति में प्रारंभिक प्रारंभिक बोली सुरक्षा तीन प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, पहले कुल सुरक्षा 15 फीसदी थी, जिसे घटाकर अब 11 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा अब बोलीदाता केवल 5 फीसदी सुरक्षा राशि जमा करके कोटा उठाना शुरू कर सकते हैं। जबकि पहले यह सात फीसदी थी। पूर्ण कोटा उठाने के लिए 11 फीसदी सुरक्षा राशि जमा करनी होगी। वहीं, लाइसेंस शुल्क का 91 फीसदी मासिक किस्तों में देय होगा।
विज्ञापन

-----
जिले के लिए संशोधित ई-टेंडरिंग
ई-टेंडर खुलने की तिथि : 28 मई 2025 (प्रात 9:00 बजे)
ई-टेंडर बंद होने की तिथि : 29 मई 2025 (सायं 4: 00 बजे)
ई-बोली का मूल्यांकन : 29 मई 2025 (सायं 5: 00 बजे)
सभी संभावित बोलीदाता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.haryanatax.gov.in पर उपलब्ध संशोधित आबकारी नीति 2025-27 को ध्यान से पढ़ लें। इसके आधार पर नियमों व शर्तों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed