फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after beating the dog guard loose job

कुत्ते को पीटने पर सुरक्षाकर्मी को नौकरी गंवानी पड़ी

Tue, 06 Aug 2019 02:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
after beating the dog guard loose job
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : fox8.com

जेसी बोस विश्वविद्यालय में एक कुत्ते को पीटने पर एक सुरक्षा पर्यवेक्षक को अपनी नौकरी गंवानी पड़ी। मामला शुक्रवार 26 अगस्त का है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय सुरक्षा में तैनात सुरक्षा पर्यवेक्षक ने परिसर में घूम रहे एक कुत्ते को अचानक डंडे से इतना पीटा की उसकी आंख से खून निकलने लगा। पास में बैठे अन्य करीब चार कुत्तों पर भी इस दौरान सुरक्षा कर्मी ने डंडे से चोट पहुंचाई।
विज्ञापन


मामले की शिकायत विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से की। सोमवार को अनुबंध कर कार्यरत सुरक्षा कर्मी हरिकृष्ण यादव को प्रबंधन ने नौकरी से निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ही प्रत्यक्षदर्शी विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर घटना की खूब निंदा की। साथ ही उचित कार्रवाई न करने के लिए प्रबंधन के लिए भी काफी कमेंट लिखे। छात्रों ने जानवर अधिकार और दुर्व्यवहार की निंदा की। फेसबुक और वाट्सएप पर छात्रों की पोस्ट को बहुत ज्यादा शेयर किया गया।

सोमवार को प्रबंधन ने हरिकृष्ण नाम के सुरक्षा पर्यवेक्षक को नौकरी से निकाल दिया। विश्वविद्यालय प्रबंधन की कार्रवाई से असंतुष्ट विद्यार्थियों ने संस्थान के अंदर ही लाल चौक पर जानवर हित के लिए हरिकृष्ण यादव को दोबारा नौकरी पर रखने या फिर विश्वविद्यालय में उसके प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। मामले में कार्रवाई असंतुष्टि की लिखित निंदा प्रबंधन को दी गई।

1125 विद्यार्थियों ने पेटा से की शिकायत
देश में जानवरों के हित में काम करने वाली संस्था पेटा को भी मामले की शिकायत की गई है। विश्वविद्यालय के 1125 विद्यार्थियों ने मामले में संज्ञान लेने के लिए ऑनलाइन जनहित याचिका दायर की। प्रत्यक्षदर्शी विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पोस्ट पर घटना की निंदा करते हुए लिखा है किj c  विश्वविद्यालय परिसर में कुत्ते आराम से शांत बैठे हुए थे।


सुरक्षा पर्यवेक्षक ने बिना बात अचानक कुत्तों पर भारी से डंडे से वार किया। इस घटना में एक कुत्ते को इतनी चोट लगी कि उसकी आंख से खून निकलने लगा। चोटिल कुत्ते को इलाज के लिए विद्यार्थियों ने ढूंढने का प्रयास किया लेकिन घटना के तुरंत बाद से ही परिसर कुत्ते गायब हैं।


यह अच्छी बात है कि विद्यार्थी पर्यावरण, जानवर हित के लिए जागरूक हैं। सोशल मीडिया पर घटना की निंदा की गई लेकिन विश्वविद्यालय को मामले की लिखित शिकायत सोमवार को दी गई। प्रबंधन ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अनुबंध पर कार्यरत सुरक्षा पर्यवेक्षक हरिकृष्ण यादव को नौकरी से रिलिव कर दिया है। घटना की वास्तविकता की जानने के लिए प्रबंधन मामले की जांच कर रहा है।
- जितेंद्र यादव, प्रवक्ता, जेसी बोस विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed