फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Additional buses on Agra and Aligarh routes on Raksha Bandhan

Faridabad News: रक्षाबंधन पर आगरा और अलीगढ़ रूट पर अतिरिक्त बसें

Tue, 29 Aug 2023 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
Additional buses on Agra and Aligarh routes on Raksha Bandhan
आज रात 12 बजे तक महिलाएं कर सकेंगी फ्री में सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज में फ्री सफर का तोहफा मंगलवार दोपहर 12 बजे से मिलना शुरू हो गया है। इस मुफ्त यात्रा की अवधि तीस अगस्त की रात 12 बजे तक रहेगी। त्योहार को देखते हुए रोडवेज ने आगरा व अलीगढ़ के साथ लंबे रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी है। बुधवार को लोकल रूटों पर जोर होगा।

डिपो से हर रोज 133 बजे विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर सरकार द्वारा मंगलवार दोपहर से महिलाओं को फ्री सेवा प्रदान करने के आदेश दिए गए हैं। इसके चलते दोपहर बाद से डिपो में महिलाओं के साथ पुरुषों की भीड़ देखने को मिली। यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि बस काउंटर पर लगने से पहले ही फुल हो जा रही थी। बसों में यात्रियों के लिए बैठने की सीटें नहीं होने के बावजूद भी वह खड़े होकर सफर करना पसंद कर रहे थे। ड्यूटी सेक्शन के अतिरिक्त डीआई सुरेंद्र ने बताया कि मंगलवार को डिपो से सबसे ज्यादा अतिरिक्त बसें आगरा व अलीगढ़ के लिए गई हैं। देर शाम तक करीब 70 बसें इन दोनों रूटों पर चलाई गईं। उन्होंने बताया कि महिलाओं का किराया हरियाणा राज्य के अंदर नहीं लिया जाएगा, लेकिन जो महिलाएं यूपी व अन्य राज्यों को जा रही है, उनको हरियाणा बॉर्डर के बाद किराया देना होगा। आगरा रूट पर सफर करने वाली महिलाओं से होडल तक कोई किराया नहीं लिया जाएगा। होडल को क्रॉस करने के बाद उनके नियमानुसार किराया लिया जाएगा। इसके अलावा अलीगढ़ रूट पर जाने वाली महिलाओं से यमुना पुल के बाद से किराया लिया जाएगा। सबसे ज्यादा सवारियां यूपी की हैं।
विज्ञापन


निजी व यूपी रोडवेज बसों का रहा बोलबाला
जहां एक ओर हरियाणा रोडवेज द्वारा महिलाओं को 30 अगस्त की रात तक फ्री सेवा दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर रक्षाबंधन के अवसर के चलते सड़कों पर निजी बस व यूपी रोडवेज की सैकड़ों बसें दौड़ती हुई नजर आईं। मंगलवार को करीब 50 से 60 निजी बसें आगरा व अलीगढ़ रूट पर चलीं। इन बसों में भीड़ ज्यादा होने की वजह से पुरुष यात्री बसों के ऊपर बैठकर सफर करते हुए नजर आए। बुधवार को लोकल रूटों पर ज्यादा भीड़ रहेगी। ऐसे में गुरुग्राम, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक समेत अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी बसों में नहीं थी सुविधा
दूर दराज से आने के बाद महिलाओं को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सिटी बस का सहारा लिया। सिटी बस के इंचार्ज राजेंद्र खटाना ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण सिटी बस के चक्करों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा जिस रूट के यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है उसको पहले निकाला जा रहा है। सिटी बस में किसी प्रकार की कोई फ्री सेवा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed