फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused declared a fugitive for failing to appear in court.

Faridabad News: कोर्ट में पेश न होने पर आरोपी भगोड़ा घोषित

Tue, 04 Aug 2026 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Accused declared a fugitive for failing to appear in court.
बल्लभगढ़। न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने पर आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया है। अदालत के आदेश पर सेक्टर-8 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी आकाश की अदालत में पेशी निर्धारित थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दीपक यादव-1 की अदालत में कई बार केस पुकारा गया लेकिन आरोपी या उसकी ओर से कोई अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुआ। अदालत को न तो अनुपस्थिति का कोई कारण बताया गया और न ही कोई प्रार्थना-पत्र दिया गया। दोपहर 3:30 बजे तक इंतजार करने के बाद अदालत ने माना कि आरोपी को पहले से दिया गया 30 दिन का अनिवार्य समय भी समाप्त हो चुका है। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी आकाश को उद्घोषित अपराधी घोषित करते हुए संबंधित थाना प्रभारी को नई प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को आरोपी की चल एवं अचल संपत्तियों की सूची 6 अगस्त तक अदालत में प्रस्तुत करने के आदेश भी दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed