फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accused arrested for sending obscene messages to a young woman.

Faridabad News: युवती को अश्लील संदेश भेजने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for sending obscene messages to a young woman.
बल्लभगढ़। युवती को लगातार परेशान करने, अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री भेजने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में खेड़ीपुल थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के शेरसा गांव निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी को बुधवार को उसके गांव से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रमोद उसे विभिन्न मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो और आपत्तिजनक संदेश भेजता था। शिकायत के आधार पर खेड़ीपुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि 2023 में आरोपी और शिकायतकर्ता फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में साथ काम करते थे। कंपनी में अनुचित व्यवहार के कारण प्रमोद को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह शिकायतकर्ता से रंजिश रखने लगा। जांच में पता चला कि 2025 में भी युवती ने प्रमोद के खिलाफ इसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा गया था। हालांकि जमानत पर रिहा होने के बाद उसने फिर से युवती को अश्लील फोटो और आपत्तिजनक संदेश भेजकर परेशान करना शुरू कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed