Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Accusation of transferring a plot of land using forged documents

Faridabad News: फर्जी दस्तावेज से भूखंड ट्रांसफर कराने का आरोप

Sat, 07 Nov 2026 11:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accusation of transferring a plot of land using forged documents
पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-21बी में एक भूखंड को अपने नाम ट्रांसफर कराने के लिए फर्जी वसीयत, मृत्यु प्रमाण पत्र और उत्तराधिकारी सत्यापन रिपोर्ट तैयार करने का आरोप लगा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की जांच में दस्तावेज में गड़बड़ियां मिलने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने वर्ष 1973 में भूखंड संख्या 480 क्रांति कुमार गुप्ता को 21 हजार रुपये में आवंटित किया था। आनंद छाबड़ा ने 28 मार्च 2025 को प्राधिकरण कार्यालय में वसीयत की प्रति देकर भूखंड के रिकॉर्ड में अपनी मोबाइल संख्या दर्ज कराने का अनुरोध किया। इसके बाद 31 दिसंबर 2025 को वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर भूखंड अपने नाम ट्रांसफर करने की मांग की गई। जांच में वसीयत के क्रमांक में दोबारा लिखावट मिली और वह दूसरे व्यक्तियों के नाम पंजीकृत थी। नगर निगम ने भी मृत्यु प्रमाण पत्र अपने रिकॉर्ड में होने से इन्कार किया। प्रेमराज गुप्ता ने खुद को क्रांति कुमार गुप्ता का अकेला कानूनी वारिस बताया था। उसकी सत्यापन रिपोर्ट में मृत्यु की तारीख पार्षद की रिपोर्ट से अलग पाई गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने आवेदन, शपथ पत्र और सत्यापन रिपोर्ट को प्रथम दृष्टया फर्जी पाया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि छह नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed