फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Account provider arrested for fraud of over Rs 96 lakh

Faridabad News: 96 लाख से अधिक की ठगी में खाता मुहैया कराने वाला गिरफ्तार

Wed, 06 May 2026 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Account provider arrested for fraud of over Rs 96 lakh
-साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने राजस्थान के जयपुर से दबोचा, आरोपी चार दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 96 लाख 65 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार मई को राजस्थान के जयपुर निवासी अजय कुमार को उसके गांव रायथल से पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी अजय कुमार जयपुर में इवेंट मैनेजमेंट का काम करता है। उसने अपने दोस्त सुनील का बैंक खाता ठगों को मुहैया करवाया था, जिसमें ठगी की राशि में से सात लाख 65 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में खाताधारक सुनील की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।




गौरतलब है कि सेक्टर-28 निवासी एक व्यक्ति ने ठगी के संबंध में आठ मार्च 2024 को शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया था कि ठगों ने फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म पर उसका खाता खुलवाकर शेयर बाजार में ऊंचे मुनाफे का झांसा दिया और उससे कुल 96 लाख 65 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना सेंट्रल में उसी दिन प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed