फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ACB files challan in court against employee caught taking bribe

Faridabad News: रिश्वत लेते पकड़े गए कर्मचारी के खिलाफ एसीबी ने अदालत में पेश किया चालान

Fri, 19 Sep 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
ACB files challan in court against employee caught taking bribe
मेडिकल स्टोर के लिए लाइसेंस जारी करने के नाम पर खाद्य एवं औषधि विभाग का कर्मचारी 16 हजार की रिश्वत लेते किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

22 जुलाई 2025 को एसीबी ने दर्ज की थी एफआईआर
गुरुवार को एसीबी ने अदालत में पेश किया चालान

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रिश्वत लेते पकड़े गए खाद्य एवं औषधि विभाग के कर्मचारी आकाश के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने अदालत में चालान पेश कर दिया है। एसीबी ने गुरुवार को आरोपी कर्मचारी के खिलाफ पीसी एक्ट की धारा 7, 13(1)(बी), 13(2) के तहत ये चालान पेश किया है। केस में अब आरोपी के खिलाफ आरोप तय होंगे और फिर ट्रायल शुरू होगा।

एसीबी फरीदाबाद थाने में यह एफआईआर 22 जुलाई 2025 को दर्ज की गई थी। एसीबी कार्यालय में यह शिकायत एनआईटी एरिया में रहने वाले व्यक्ति ने दी। शिकायतकर्ता ने एसीबी को बताया कि उनका बेटा रिशिव मेडिकल स्टोर खोलना चाहता है। इसके लिए उसको ड्रग लाइसेंस बनवाना था। लाइसेंस के लिए युवक ने 12 जुलाई को कैफे से ऑनलाइन आवेदन किया था। युवक कैफे वाले के पास अपने आवेदन का स्टेट्स पता करने के लिए गया तो कैफे वाले युवक कर्ण ने कहा कि ऐसे काम नहीं होता है। उसने खाद्य एवं औषधि विभाग में कर्मचारी आकाश से मिलने के लिए कहा। शिकायतकर्ता अपने छोटे बेटे नीरज के साथ विभाग के कार्यालय गए तो वहां पर आकाश नहीं मिला।
विज्ञापन

आरोप है कि वहां पर शिकायतकर्ता की मुलाकात डीआई प्रवीन राठी से हुई। प्रवीन राठी ने कहा कि उन्होंने डेटा चेक कर लिया है। बाकी जानकारी उनका लड़का दुकान पर आकर दे देगा। इसके बाद आकाश ने जाकर दुकान का निरीक्षण किया। आरोप है कि आकाश ने शिकायतकर्ता से ड्रग लाइसेंस बनवाने के नाम पर 16 हजार रुपये मांगे। एसीबी ने शिकायत के आधार रेड की तैयारी की। 22 जुलाई 2025 को दोपहर बाद शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोट देकर आरोपी के पास भेजा गया। रिश्वत लेते ही इशारा पाकर टीम पहुंची और खाद्य एवं औषधि विभाग के कर्मचारी आकाश को हिरासत में लिया। आरोपी के पास से इन 16 हजार रुपये के अलावा भी 39 हजार रुपये की संदिग्ध नकदी बरामद की गई। मामले में अब एसीबी ने चालान पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed