{"_id":"64ede02a1b03f1d24f06da91","slug":"absconded-with-jewelry-worth-lakhs-from-salesman-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12366-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेल्समैन से लाखों के गहने लेकर फरार, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेल्समैन से लाखों के गहने लेकर फरार, केस
विज्ञापन
- पत्नी को गहने दिखाने के बहाने लेकर चंपत हो गया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में सोमवार को सेल्समैन से लाखों रुपये के गहने ठगने में मुजेसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी ने ऑनलाइन गहने का ऑर्डर दिया था। जब सेल्समैन दिखाने गया तो आरोपी पत्नी को दिखाने के बहाने गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़ित सुब्रो ज्योति नैय्या ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीके चौक स्थित एक गहने के शो-रूम पर नौकरी करता है। शो-रूम की वेबसाइट पर 26 अगस्त को एक ऑनलाइन ऑर्डर प्राप्त हुआ। ऑर्डर करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम रोहित बताया। पीड़ित ऑर्डर पर काम करते हुए अपने सहयोगी नवीन मिश्रा और गगन मिश्रा के साथ सोना व हीरे के बने चार कड़े, दो अंगूठी, दो चेन, दो हार लेकर आरोपी के घर पर पहुंचा। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने उन्हें एक कमरे में बैठाया और जेवरात देखने लगा। इस दौरान उसकी मां भी जेवरात देख रही थी। आरोपी पत्नी को जेवरात दिखाने का झांसा देकर उन्हें दूसरे कमरे में लेकर गया और गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।