फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A truck loaded with coconuts overturned, blocking the Delhi-Mathura highway for hours.

Faridabad News: नारियल से भरा ट्रक पलटा, घंटों बाधित रहा दिल्ली-मथुरा हाईवे

Tue, 05 May 2026 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with coconuts overturned, blocking the Delhi-Mathura highway for hours.
फरीदाबाद दिल्ली मथुरा रोड पर केल गांव के पास कच्चे नारियलों से भरा ट्रक पलटा । संवाद
सीकरी के पास कैली गांव में हुआ हादसा,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली-मथुरा नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह सीकरी क्षेत्र के कैली गांव के पास नारियल से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हजारों की संख्या में नारियल सड़क पर बिखर गए, जिससे दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। गनीमत रही कि ट्रक में सवार चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए।


जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक सोयम पश्चिम बंगाल के चंद्रपतना से नारियल लेकर दिल्ली की आजादपुर मंडी जा रहा था। सुबह करीब 6 बजे जब ट्रक कैली गांव के पास कट पर पहुंचा, तो अचानक उसका स्टेयरिंग फेल हो गया। स्टेयरिंग लॉक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक हाईवे के बीच लगी लोहे की ग्रिल को तोड़ते हुए बीच सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन




हादसे के बाद हाईवे पर काफी दूर तक नारियल फैल गए, जिससे पीछे से आ रहे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह का समय होने के कारण देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैफिक पुलिसकर्मी संदीप ने बताया कि क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को किनारे किया गया और मजदूरों की मदद से सड़क पर बिखरे हजारों नारियल को एकत्र करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने एक अन्य खाली ट्रक मंगवाकर सारा माल उसमें लोड करवाया, जिसके बाद उसे दिल्ली मंडी के लिए रवाना किया गया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएचएआई की टीम ने क्रेन और जेसीबी की मदद से रास्ता साफ करवाया और यातायात को सुचारू किया। पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। स्टेयरिंग फेल होना ही हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

फरीदाबाद दिल्ली मथुरा रोड पर केल गांव के पास कच्चे नारियलों से भरा ट्रक पलटा । संवाद

फरीदाबाद दिल्ली मथुरा रोड पर केल गांव के पास कच्चे नारियलों से भरा ट्रक पलटा । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed