{"_id":"5ef37b608ebc3e43046b3cc3","slug":"a-thief-caught-by-police-in-faridabad-faridabad-news-noi5192134137","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद : खिलाड़ियों के डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन चोरी करके उनके खाते से रुपये निकालने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद : खिलाड़ियों के डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन चोरी करके उनके खाते से रुपये निकालने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्टेडियम में खेल रहे खिलाड़ियों के डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन चोरी कर उनके खाते से रुपये साफ करने वाले एक इंजीनियर को पुलिस की साइबर सेल ने सेक्टर-7 से गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑनलाइन जुआ खेलता है और उसी लत ने उसे जुआरी से चोर भी बना दिया। पुलिस ने उसके पास से 50 हजार रुपये, मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी ने गुरुग्राम में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे रखा है।
सेक्टर-63 स्थित एक निजी क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर क्रिकेट खेलने आए सेक्टर-88 बीपीटीपी निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह का डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन चुराकर उसने खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने बुधवार को सेक्टर-7 डी निवासी ट्विंकल को गिरफ्तार किया। वह पेशे से इंजीनियर है। पूछताछ में उसने जितेंद्र प्रताप सिंह का डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन चुराने की बात कबूल की। आरोपी ने बताया कि बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन कर उसने कार्ड का पिन चेंज करवा लिया। फोन उसने इसी लिए चुराया था कि पिन चेंज करने में कोई परेशानी न आए और ओटीपी भी मिल जाए। पिन चेंज होने के बाद उसने खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए थे। ट्विंकल ने बताया कि उसे ऑनलाइन जुआ खेलने की लत है और उसी के लिए पैसों के लिए उसने चोरी करनी शुरू कर दी। आरोपी ने गुरुग्राम में भी इसी तरह से तीन वारदात को अंजाम दिया था।
साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार ने बताया कि वह स्टेडियम में क्रिकेट खेल रहे लोगों को अपना शिकार बनाता था। खेलते समय खिलाड़ी अपना पर्स और मोबाइल मैदान के बाहर ही रख जाते हैं। ऐसे में उसने जैसे ही मौका मिलता वह उनके पर्स और मोबाइल फोन चोरी करके ले जाता था। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।