फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A teenager eating momos was attacked with a knife due to a feud.

Faridabad News: रंजिश में मोमोज खा रहे किशोर पर चाकू से हमला

Fri, 29 May 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
A teenager eating momos was attacked with a knife due to a feud.
-घायल किशोर किसी तरह जान बचाकर भागा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में मोमोज खा रहे 17 वर्षीय किशोर पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने बाएं हाथ और कोहनी के पास चाकू से वार किए। पीड़ित युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। घटना के बाद घायल किशोर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-28 निवासी अमरजीत ने बताया कि उनका बेटा अजीत तवर 24 मई की शाम करीब 5:15 बजे भूड़ कॉलोनी स्थित एपेक्स कॉन्वेंट स्कूल के पास मोमोज खाने गया था। इसी दौरान वहां भानू आया, जो बसेलवा कॉलोनी में हीरा मंदिर के पास रहता है। शिकायत के अनुसार आरोपी भानू ने रंजिश में मोमोज की रेहड़ी पर रखा चाकू उठाया और उनके बेटे पर हमला कर दिया। हमले के दौरान चाकू अजीत के बाएं हाथ और कोहनी के पास लगा। घायल अजीत किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed