फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A pile of trash in the middle of the road in Sanjay Colony

Faridabad News: संजय कॉलोनी में बीच सड़क लगा कूड़े का ढेर

Fri, 30 Oct 2026 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A pile of trash in the middle of the road in Sanjay Colony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। संजय कॉलोनी की 30 फीट रोड पर सफाई व्यवस्था की अनदेखी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। वार्ड-6 की इस सड़क पर बीचोंबीच कूड़े का ढेर लगा हुआ है, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा कचरे से घिर गया है। राहगीरों को जहां पैदल निकलने में दिक्कत हो रही है, वहीं वाहन चालकों को भी कूड़े से बचकर रास्ता तलाशना पड़ रहा है। सड़क पर फैली गंदगी के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इससे आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है।


संजय कॉलोनी निवासी, विकास ने बताया कि यह हमारे स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। त्योहारों के इस सीजन में भी हम ऐसी स्थिति में रहने को मजबूर हैं। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता सतपाल ने बताया कि संजय कॉलोनी की 30 फीट रोड पर सफाई व्यवस्था की जांच कराई जाएगी। मौके पर जमा कूड़े को उठवाने के साथ कर्मचारियों को नियमित सफाई के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed