{"_id":"698633b08685ed39e700aa37","slug":"a-newly-married-couple-died-after-drowning-in-the-gurgaon-canal-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-109723-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गुड़गांव कैनाल में डूबने से नवविवाहित दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गुड़गांव कैनाल में डूबने से नवविवाहित दंपती की मौत
विज्ञापन
-नूंह के जयसिंहपुर में दर्दनाक हादसा, पांच माह पहले हुआ था निकाह
-नहर किनारे टहलते समय पत्नी का फिसल गया था पैर
-बचाने के लिए कूदा पति भी नहर के तेज बहाव में बह गया
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह सदर थाना क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर में बृहस्पतिवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसे में नवविवाहित दंपती की गुड़गांव कैनाल में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान सादिक और उनकी पत्नी हंसीरा के रूप में हुई है, जिनकी शादी महज चार-पांच माह पहले ही हुई थी।
बृहस्पतिवार शाम दोनों पति-पत्नी घर से टहलने के लिए निकले थे और नहर किनारे घूम रहे थे। इसी दौरान अचानक हंसीरा का पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नहर में गिर गई। पत्नी को डूबता देख सादिक ने बिना देर किए उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। लेकिन नहर का तेज बहाव दोनों के लिए जानलेवा साबित हुआ। पानी की तेज धारा के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और मौके पर ही उनकी डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जयसिंहपुर चौकी प्रभारी महेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को नहर से बाहर निकाला गया।
इसके बाद एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नूंह की मोर्चरी में भेज दिया गया। जिसके बाद शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया, जिन्होंने दोनों शवों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजनों के अनुसार, दंपति की शादी कुछ ही महीने पहले हुई थी और दोनों सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे थे। हालांकि, गांव में यह चर्चा भी रही कि पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव था, जिसके चलते यह घटना हुई हो सकती है। लेकिन बाद में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि वे सिर्फ नहर किनारे टहलने गए थे और यह एक हादसा था। हंसीरा के पिता फिरोज खान की शिकायत पर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए, जहां देर शाम दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। लोग इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा मान रहे हैं, जिसने एक नवविवाहित जोड़े की जिंदगी को असमय खत्म कर दिया।