फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A motorcyclist was arrested with three kilograms and 200 grams of marijuana

Faridabad News: तीन किलो 200 ग्राम गांजे के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

Sun, 01 Feb 2026 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A motorcyclist was arrested with three kilograms and 200 grams of marijuana
हथीन। एविटी सीआईए स्टाफ हथीन की टीम ने बाइक सवार युवक को 3 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हथीन थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एविटी सीआईए हथीन प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि सब इंस्पेक्टर यासिर टीम के साथ खिल्लुका होते हुए भुड़पुर की तरफ जा रहे थे। एक युवक भुड़पुर से खिल्लुका की तरफ बाइक पर आता दिखाई दिया। वह पुलिस की गाड़ी को देखकर बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस पार्टी ने आरोपी को धर दबोचा। युवक की पहचान खिल्लुका निवासी मजलिस उर्फ मज्जल के रूप में हुई। उसकी बाइक पर बंधे हरे रंग के कपड़े के बैग को चेक किया। बैग के अंदर पॉलीथिन में तीन किलो ग्राम 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे को तोलकर कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ हथीन थाना में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed