फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A mother and child were hit while crossing road in Faridabad one died

Faridabad: सड़क पार करते समय चार साल के बच्चे की हुई मौत, मां गंभीर रूप से घायल; नशा करके वाहन चला रहा था चालक

Tue, 01 Jul 2025 06:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 01 Jul 2025 06:18 PM IST
सार

बस बच्चे के ऊपर से गुजर गई। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
A mother and child were hit while crossing road in Faridabad one died
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के सेक्टर-3 स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में चार साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं मां गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार टेंपो ट्रैवलर बस ने सड़क को पार कर रहे है मां-बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टेंपो ट्रैवलर बस बच्चे के ऊपर से गुजर गई। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नाहर सिंह कॉलोनी निवासी राजेश की पत्नी तान्या अपने बेटे मरीन के साथ मंगलवार की दोपहर सेक्टर-3 स्थित जाट भवन के सामने खड़ी थी। वह किसी काम से सेक्टर-3 की तरफ गई थी। घर वापस जाने के लिए जब वह सड़क पार कर रही थी। तभी तिगांव रोड की ओर से टेंपो ट्रैवलर बस आई और मां-बेटे को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बस बच्चे के ऊपर से गुजर गई। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार अभी परिजनों की ओर से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

नशे में था चालक 
स्थानीय लोगों ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर बस का चालक नशे में धुत था। जिसके चलते यह घटना घटित हुई है। हादसा होने के बाद टेंपो ट्रैवलर बस का संतुलन बिगड़ गया और पेट्रोल पंप के सामने बनी ग्रिल से बस जाकर टकराई। टकराने के बाद ही बस रुकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed