फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   a message came to a scrap dealer on mobile threatening to kill him by December 31 In Faridabad

31 तक तेरा खेल खत्म: 'चार आदमी लेकर चल, कहीं भी उठानी पड़ सकती है अर्थी', अब डर के साये में जी रहा सतीश गुप्ता

Wed, 21 Dec 2022 05:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 05:04 PM IST
सार

मोबाइल पर अंजान नंबर से संदेश आया है कि 31 दिसंबर तक तुझे मार दिया जाएगा, अपने साथ चार आदमी लेकर चलें, कहीं भी तेरी अर्थी उठानी पड़ सकती है। 

विज्ञापन
a message came to a scrap dealer on mobile threatening to kill him by December 31 In Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद सेक्टर-49 निवासी एक कारोबारी के मोबाइल पर 31 दिसंबर तक उसकी हत्या कर देने का संदेश भेजा गया है। संदेश के बाद से कारोबारी डरा हुआ है उसने एक पुराने केस में आरोपी पर धमकी देने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सेक्टर-49 निवासी सतीश गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका मैटल स्क्रैप का काम है। साल 2016 में उन्होंने करीब सात लाख रुपये का एल्यूमिनियम स्क्रैप अपने परिचित सेक्टर 10 निवासी प्रमोद गुप्ता को उधार दिया था। इसकी एवज में प्रमोद गुप्ता ने उन्हें एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसके बाद 4.70 लाख रुपये में दोनों के बीच समझौता हो गया, लेकिन दूसरा चेक भी बाउंस हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश कुमार ने कोर्ट में चेक बाउंस का केस डाल दिया। कोर्ट में हाजिर ना होने पर अदालत ने प्रमोद गुप्ता को भगोड़ा घोषित कर दिया। सतीश कुमार मामले को भूल कर कारोबार में लग गए। अब 14 दिसंबर को सतीश गुप्ता के मोबाइल पर अंजान नंबर से संदेश आया है कि 31 दिसंबर तक तुझे मार दिया जाएगा, अपने साथ चार आदमी लेकर चलें, कहीं भी तेरी अर्थी उठानी पड़ सकती है। सतीश ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed