{"_id":"695cb8b7742b90db9b0ed501","slug":"a-massive-stone-pelting-incident-occurred-between-two-groups-in-the-nehru-colony-area-of-faridabad-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad Crime: नेहरू कॉलोनी इलाके में दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, इलाके में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad Crime: नेहरू कॉलोनी इलाके में दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, इलाके में तनाव
Tue, 06 Jan 2026 12:54 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:54 PM IST
सार
नेहरू कॉलोनी में सोमवार रात को किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। यह विवाद मंगलवार सुबह फिर से भड़क उठा। दोनों पक्षों के लोग सड़कों पर उतर आए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
फरीदाबाद में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी इलाके में सोमवार रात को दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मंगलवार सुबह फिर तूल पकड़ लिया, जिसके चलते दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नेहरू कॉलोनी में सोमवार रात को किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। यह विवाद मंगलवार सुबह फिर से भड़क उठा। दोनों पक्षों के लोग सड़कों पर उतर आए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
पथराव की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास शुरू किया। पुलिस बल ने बलपूर्वक स्थिति को संभाला और आगे किसी भी तरह के टकराव को रोका। फिलहाल, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना के संबंध में दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में विवाद के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से कॉलोनी के निवासियों में भय का माहौल है, लेकिन पुलिस की मौजूदगी से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। आगे की जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।