फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   A 12th class student committed suicide by jumping from the 14th floor of the society in faridabad

Faridabad: सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, परिजनों ने बताई जान देने की यह वजह

Thu, 18 Jul 2024 09:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Jul 2024 09:50 PM IST
सार

मृतक के फुफेरे भाई राहुल तिवारी ने बताया कि दिव्यांशु (17) बल्लभगढ़ के निजी स्कूल में पढ़ता था। उसकी क्रिकेट में काफी रुचि थी, वह एक अकादमी में भी अभ्यास करता था।

विज्ञापन
A 12th class student committed suicide by jumping from the 14th floor of the society in faridabad
एडोर होम सोसाइटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-85 स्थित एडोर होम सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर 12वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आत्महत्या की वजह पढ़ाई का तनाव बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है।

विज्ञापन

मृतक के फुफेरे भाई राहुल तिवारी ने बताया कि दिव्यांशु (17) बल्लभगढ़ के निजी स्कूल में पढ़ता था। उसकी क्रिकेट में काफी रुचि थी, वह एक अकादमी में भी अभ्यास करता था। पिता रवि शेखर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार रात करीब 11 बजे दिव्यांशु ने सोसाइटी की 14वीं मंजिल से छलांग गला दी। इस दौरान सोसाइटी में तैनात सुरक्षा कर्मी को छात्र के गिरने की तेज आवाज सुनाई दी। उसने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची खेड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया है। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई का तनाव न लें छात्र
पिछले दिनों स्कूल में हुए टेस्ट में छात्र के नंबर कम आए थे, इस वजह से तनाव में था, इसलिए सभी बच्चों से अपील है कि पढ़ाई को लेकर बिल्कुल तनाव न लें, किसी प्रकार की समस्या होने पर अपने परिजनों से साझा अवश्य करें। -जय नारायण, खेड़ीपुल थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed