{"_id":"5a22ac3b4f1c1bb6678bf738","slug":"91512221755-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"%हम ठाठ में राम जी टाट में रहें, ये तो गलत बात%","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
%हम ठाठ में राम जी टाट में रहें, ये तो गलत बात%
Updated Sat, 02 Dec 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हम ठाठ में, राम जी टाट में रहें, ये तो गलत बात’
फरीदाबाद। जब देश में मोदी और यूपी में योगी की सरकार है तो राम मंदिर के निर्माण में धैर्य रखना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि हम ठाठ में रहें और राम जी टाट में रहें ये तो गलत बात है। इन्हीं शब्दों के साथ साध्वी ऋतंभरा ने भाजपा सरकार से जल्द राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करने की अपील की है।
साध्वी ऋतंभरा भाजपा के कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता के सेक्टर 15 स्थित निवास पर सत्संग में शिरकत करने पहुंची थीं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भी उनसे आशीर्वाद लिया। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि रामत्व के रास्ते पर ही देश को आगे बढ़ाया जा सकता है। राम मंदिर के लिए लाखों युवाओं ने संघर्ष किया है और ये लड़ाई राम लला के भव्य मंदिर के निर्माण तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हिंदु धर्म की आस्था वसुधैव कुटुंबकम की रही है। इसीलिए भारत भूमि पर सभी को हिंदुओं की आस्था का भी ख्याल रखना चाहिए। वहीं भाजपा के कोषाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि साध्वी ऋतंभरा ने राम मंदिर के लिए लंबा संघर्ष किया है और उनके प्रवचनों से हम सभी को हिंदुत्व के लिए जीने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा, सीए राकेश गुप्ता, डिप्टी मेयर मनमोहन गर्ग, नीरा तोमर, संदीप जोशी, महिला जिला अध्यक्ष अनीता शर्मा और संजय गुलाटी समेत कई लोग मौजूद रहे।