फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने स्कैप व्यापारी से 55 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट

स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने स्कैप व्यापारी से 55 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट

Tue, 15 May 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने स्कैप व्यापारी से 55 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट

विज्ञापन
एसयूवी सवार बदमाशों ने स्क्रैप व्यापारी को लूटा

बल्लभगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग जाजरू मोड़ पर रविवार देर रात एसयूवी सवार बदमाशों ने एक स्क्रैप व्यापारी से 55 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद उन्होंने कैली गांव के पास एक और स्क्रैप व्यापारी को लूटने का प्रयास किया, मगर पुलिस की तत्परता से वह कामयाब नहीं हो सके। पुलिस की घेराबंदी के चलते आरोपी अपनी गाड़ी छोड़कर सेक्टर-58 में फरार हो गए। थाना सेक्टर-55 पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जा़जरू मोड़ पर स्क्रैप व्यापारी इमरान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मई की देर रात वह अपने गोदाम पर सो रहे थे। उनके साथ दो फेरी वाले दिलशाद और मुज्जम्मिल भी थे। आधी रात को एसयूवी में चार युवक आए और उन्हें जगाया। उन्होंने उन पर तमंचा तान दिया और उससे 55 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन लूट लिया। उसके बाद दोनों फेरी वालों को जगा कर उनसे 1500 रुपये व एक मोबाइल फोन लूट लिया। इमरान के भाई चांद ने बताया कि उनके गोदाम पर वारदात करने के बाद आरोपी कैली गांव के मोड़ पर रेहजान खान के गोदाम पर पहुंचे और वहां उनके साथ मारपीट कर लूटपाट का प्रयास किया। मगर तब तक पुलिस को लूट की सूचना होने पर सीकरी चौकी पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच यूनिट बदमाशों की तलाश करते हुए कैली गांव पहुंच गई। साथ ही जाजरू से स्थानीय लोग भी उनकी तलाश में लगे हुए थे।
विज्ञापन

बदमाशों के कैली गांव में होने की सूचना पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी की। इस पर बदमाश वहां से भाग निकले। सेक्टर-58 के पास पुलिस ने उनको घेर लिया। इस पर आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, मगर अंधेरे का फायदा उठाकर वे लोग फरार हो गए। गाड़ी पर नंबर नहीं है। पुलिस गाड़ी के बारे में पता लगाने में जुटी है कि आखिर वह किसकी है। हालांकि, पुलिस मान रही है कि गाड़ी चोरी की होगी, अगर ऐसा नहीं हुआ तो पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed