{"_id":"5ab536ba4f1c1bb8758b7225","slug":"81521825466-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूलों के पीस-फंड डाटा की जांच कराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट स्कूलों के पीस-फंड डाटा की जांच कराने की तैयारी
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निजी स्कूलों के फीस-फंड डाटा की जांच कराने की तैयारी
फरीदाबाद। प्राइवेट स्कूलों के फार्म 6 में दर्शाए गए फीस-फंड डाटा की जांच के लिए अभिभावक एकता मंच प्रदेश हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगा। शुक्रवार को अभिभावक जिला कमेटी की बैठक मे ये फैसला लिया गया। मंच के जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिवकुमार जोशी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा गठित फीस एंड रेगूलेटरी कमेटी (एफएफआरसी) को उच्च न्यायालय ने एफएफआरसी के काम को क्लर्क के काम के बराबर बताया है। मंच ने एफएफआरसी की जगह एक स्वतंत्र जांच कमेटी की मांग करने की तैयारी कर ली है। हाई कोर्ट कमेटी अध्यक्षता कर प्राइवेट स्कूलों के पिछले पांच वर्षों में बढ़ाई गई फीस, फंड, फार्म-6 की ऑडिट वैधता की जांच करे, इसकी मांग की जाएगी। कमेटी ड्राफ्ट बनाने के लिए मंच के लीगल सैल ने तैयारी शुरू कर दी है। मंच ने सभी जागरूक अभिभावकों से कहा है कि वे प्राइवेट स्कूलों की नाजायज फीस वृद्धि, जबरन दी जा रही किताब, कापी, वर्दी और मनमानी का खुलकर विरोध करें। बैठक में जिला सचिव डॉ. मनोज शर्मा, प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा, सदस्य कुणाल मलिक, अभिनव सिंगला, प्रवीण शर्मा, अतुल बंसल, प्रभात देवा, रमन सूद, नवनीत, राजन गुप्ता, सुरेन्द्र जग्गा, वी.एस. विरदी, अर्चना अग्रवाल आदि मौजूद थे। ब्यूरो