फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   एनआईटी 2ई ब्लॉक में समस्याओं का अंबार

एनआईटी 2ई ब्लॉक में समस्याओं का अंबार

Fri, 07 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी 2ई ब्लॉक में समस्याओं का अंबार
आरडब्ल्यू कॉर्नर
विज्ञापन

सड़कें बदहाल, गंदगी के ढेर से लोग बेहाल
- एनआईटी-2ई ब्लॉक का हाल : बिना बरसात के ही जगह-जगह भरा रहता है गंदा पानी
- पार्क में फव्वारा टूटा, लंबी-लंबी घासों का ढेर
- आबादी तो बढ़ी मगर सुविधाएं घट गईं

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जगह-जगह गंदगी का ढेर, बारिश हो या न हो लेकिन सड़कों पर गंदा पानी जरूर भरा रहेगा। यही नहीं पार्क की हालत ऐसी है कि एक मिनट भी कोई रुक नहीं सकता। न बैठने की जगह और न घूमने के लिए मैदान खाली। लंबी-लंबी घासें उग रही हैं। दरअसल, ये हाल एनआईटी-2 ई ब्लॉक का है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि इस बारे में कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत की गई, यहां तक कि सीएम विंडो पर भी शिकायत दर्ज करवाई गई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विस्थापित होकर आए लोगों ने अपनी मेहनत से न्यू इंडस्ट्रीयल टाउन (एनआईटी) को बसाया था। उस दौरान आबादी के अनुसार शहर की सड़क और सीवर आदि व्यवस्था बनाई गई थी। मगर आबादी बढ़ने के साथ ही यहां सुविधाएं भी घटती चली गईं। एनआईटी-2ई ब्लॉक में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सीवर जाम रहने के कारण अक्सर गंदा पानी सड़कों पर जमा रहता था। हाल ही में सीमेंटेड सड़कें बनाई गई हैं, मगर उनमें सही तरह से ढाल नहीं दिए जाने के कारण लोगों के घरों के आगे बरसाती पानी जमा हो जाता है। इसके अलावा पार्क की स्थिति भी जर्जर है। लोगों के बैठने के लिए बनाए गए शेड टूटे पड़े हैं। पार्क में लंबी-लंबी घास उग आई हैं जिससे कई महीनों से काटा नहीं गया है। फव्वारा भी टूटा हुआ है।
विज्ञापन


कोट
नगर निगम ने सीमेंटेड सड़कें तो बना दी, मगर पानी निकासी का कोई इंतजाम नहीं किया। ऐसे में थोड़ी सी बरसात होती है तो पानी सड़कों पर खड़ा हो जाता है और लोगों के घरों में घुसने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमन भाटिया

ब्लॉक में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नगर निगम के कर्मचारी कई-कई दिन तक कूड़ा उठाने ही नहीं आते हैं। कई बार इसकी शिकायत निगम अधिकारियों को की गई, मगर कोई सुनने वाला ही नहीं है। - जगन्नाथ

एनआईटी-2ई ब्लॉक पार्क की हालत बदतर हुई पड़ी है। शेड टूटे हुए हैं। फव्वारा टूटा पड़ा है और उसमें जगह-जगह घास उग आई है। माली नहीं होने के कारण न तो घास कटती है और न ही साफ सफाई होती है। - कैलाश गांधी


वार्ड की समस्याओं को लेकर हमने कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दी है। हाल ही में बनी मुख्य सड़क की ढाल जानबूझकर कुछ दुकानों के आगे दी गई है। इसके चलते सारा पानी उन दुकानों के आगे जमा हो जाता है। इसकी शिकायत निगमायुक्त, महापौर से लेकर सीएम विंडो तक पर की गई। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। निगम अधिकारी शिकायतों को दबाने में माहिर हैं।
- मनोज भाटिया, प्रधान, 2ई वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed