फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   भारत बंद की सूचना पर सुरक्षा रही कड़ी

भारत बंद की सूचना पर सुरक्षा रही कड़ी

Tue, 10 Apr 2018 05:12 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
भारत बंद की सूचना पर सुरक्षा रही कड़ी
शांतिपूर्ण रहा माहौल तो पुलिस ने ली चैन की सांस
विज्ञापन

फरीदाबाद। सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से वायरल हो रहे भारत बंद के आह्वान के चलते मंगलवार को पुलिस पूरी तरह से चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही। दो अप्रैल को दलित वर्ग के आरक्षण में बदलाव को लेकर हुए भारत बंद के दौरान हुए उपद्रव से सबक ले पुलिस इस बार किसी तरह का खतरा मोल नहीं लेना चाहती थी। मंगलवार सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख चौराहों के साथ रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी पुलिस का कड़ा पहरा था। रेलवे स्टेशन पर जीरआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। शाम को सब कुछ शांति से निपटने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
अनुसूचित जाति/जनजाति (एससी/एसटी एक्ट) अधिनियम में संशोधन के विरोध में गत दो अप्रैल को दलित संगठनों की ओर से भारत बंद के दौरान हुई आगजनी, पथराव व ट्रेनों में तोड़फोड़ के तत्काल बाद ही सोशल मीडिया पर आरक्षण के विरोध में 10 अप्रैल को बंद के आह्वान का मेसेज वायरल हो रहा था। हालांकि, इन संदेशों पर न तो किसी व्यक्ति और न ही संगठन के बारे में लिखा था कि आखिर बंद का आह्वान कौन कर रहा है।
विज्ञापन

इसी के चलते इसे अफवाह माना जा रहा था। इसके बावजूद पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। यही कारण रहा कि सोमवार रात को ही पुलिस जवानों की ड्यूटी लगा दी गई थी। डीसीपी एनआईटी, सेंट्रल व बल्लभगढ़ के नेतृत्व में अलग-अलग रिजर्व का गठन किया गया था। साथ ही शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। शहर में लगी महापुरुषों की मूर्तियों पर भी पुलिसकर्मी लगाए गए थे, ताकि कोई इन मूर्तियों को नुकसान पहुंचाकर शहर में शांति व्यवस्था को न बिगाड़ सके। सारा दिन पुलिस सतर्क रही। इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना, प्रदर्शन या जाम की सूचना नहीं आने से पुलिस ने शाम को राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाके लगाकर की चेकिंग, काटे चालान
भारत बंद के दौरान सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच के भी आदेश दिए गए थे। इस पर थाना क्षेत्रों के अलावा यातायात पुलिस ने भी जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करवाने वालों के चालान भी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed