{"_id":"5b93e955867a557fef6f7a7f","slug":"61536420181-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दिखा हरियाणा बंद का असर, सामान्य रूप से खुले रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दिखा हरियाणा बंद का असर, सामान्य रूप से खुले रहे बाजार
Updated Sat, 08 Sep 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेअसर रहा हरियाणा बंद, खुले रहे बाजार
- इनेलो कार्यकर्ताओं को देख शटर गिराए तो उनके जाते ही खोल दी दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सतलुज यमुना लिंक नहर निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों को लकर शनिवार को इंडियन नेशनल लोकदल और बसपा द्वारा बुलाए गए हरियाणा बंद का फरीदाबाद में कुछ असर नहीं रहा। इनेलो कार्यकर्ता बाजार बंद करवाने के लिए निकले थे। उनको देखकर दुकानदारों ने कुछ देर के लिए दुकानें बंद की और उनके जाते ही खोल दी। इस दौरान शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। दिन भर जिले में सभी प्रमुख बाजार सामान्य रूप से खुले रहे और वहां कामकाज होता रहा।
इनेलो काफी समय से सतलुज यमुना संपर्क नहर (एसवाईएल) को लेकर आंदोलन कर रहा है। इसमें उसका साथ सहयोगी पार्टी बसपा भी दे रही है। दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता शनिवार सुबह से ही सड़कों पर उतर आए और बाजारों में दुकानों को बंद कराया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन भी किया। इनेलो नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर व्यापारियों के समक्ष पार्टी का पक्ष रखा और उनसे समर्थन की अपील की। इनेलो-बसपा नेताओं को देखकर दुकानदारों ने उस समय तो अपनी दुकानों के शटर गिरा दिया, मगर उनके जाते ही दुकानें खुल गई। उसके बाद दिन भर बाजारों में सामान्य तरीके से कामकाज होता रहा।
तैनात रही भारी पुलिस
इनेलो के हरियाणा बंद के आह्वान पर शनिवार सुबह से ही बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। एनआईटी एक, दो, तीन व पांच के अलावा बीके चौक, बल्लभगढ़ बाजार, सराय ख्वाजा, जवाहर कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस तैनात रही। जब इनेलो कार्यकर्ता बाजार बंद करवाने के लिए निकले तो पुलिस उनके साथ चल रही थी। सब कुछ शांति से निपट जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बंद दुकानों के आगे फोटो खिंचवाते दिखे नेता
बाजार बंद करवाने निकले इनेलो-बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक साथ पांच-सात दुकानों को बंद करवा उनके सामने खड़े होकर फोटो खिंचवाने लगते थे। पीछे दुकान का बंद शटर और आगे कार्यकर्ताओं को खड़े कर फोटो सोशल मीडिया पर व प्रदेश के बड़े नेताओं व पदाधिकारियों को भेज कर बंद सफल होने के बारे में लिखा गया। मगर हकीकत से सभी वाकिफ थे।