फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   उफनती यमुना में तैरने कूदे दो युवक, एक बहा

उफनती यमुना में तैरने कूदे दो युवक, एक बहा

Tue, 31 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
उफनती यमुना में तैरने कूदे दो युवक, एक बहा
उफनती यमुना में तैरने कूदे दो युवक, एक डूबा
विज्ञापन

बल्लभगढ़। उफनती यमुना में मंगलवार शाम तैरने के लिए मोहना पुल से कूदे दो युवकों में से एक तो तैरकर नदी पार कर गया, जबकि दूसरा उसमें बह गया। घटना की सूचना मिलने पर यमुना किनारे तैनात किए गए गोताखोरों ने उसकी तलाश भी की, मगर अंधेरा होने पर रात को तलाश रोक दी गई। बुधवार सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की जाएगी। चर्चा है कि दोनों युवकों के बीच यमुना को पार करने की शर्त लगी थी।

गांव मोहना निवासी धर्मवीर का 21 वर्षीय बेटा राहुल तथा रोशन का बेटा कृष्ण मंगलवार शाम को यमुना नदी पर बने पुल से तैरने के लिए यमुना में कूद गए। कृष्ण तो कुछ देर बाद ही नदी पार करके बाहर आ गया, मगर राहुल का कुछ पता नहीं चला। इस पर कृष्ण ने इसकी जानकारी राहुल के परिजनों व ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत एसडीएम बल्लभगढ़ राजेश कुमार व थाना छांयसा प्रभारी कुलदीप सिंह को दी। इस पर एसडीएम ने गोताखोर बुलाकर राहुल की तलाश स्टीमर के माध्यम से शुरू करवा दी। मगर अंधेरा होने पर तलाश रोक दी गई। थाना छायंसा प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह फिर से तलाश शुरू की जाएगी। इससे पहले रविवार को बाढ़ का पानी सराय ख्वाजा क्षेत्र स्थित बसंतपुर पुश्ता कॉलोनी में आने से तीन साल की बच्ची पायल की डूबकर मौत हो गई थी। पायल का शव सोमवार सुबह बाढ़ के पानी में तैरता मिला था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed